कोरबा, गुरुवार को शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के महिला इकाई के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती, स्वामी विवेकानंद जी, एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैल्य चित्र पर पुष्प एवं माला अर्पित किया गया। इस अवसर पर कुमारी नम्रता दुबे ने सरस्वती वंदना का गायन किया, तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत तिलक ,NSSबैच , पुष्प गुच्छ एवं कलम से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य श्रीमती संध्या पांडे विभागाध्यक्ष हिंदी जो इस महाविद्यालय की प्रथम रासेयो कार्यक्रम अधिकारी भी रही है उनके द्वारा किया गया । मुख्य वक्ता के रूप में महाविद्यालय के राजनीति विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ व्ही के साहू जिन्होंने रासयो की स्थापना एवं लक्ष्य स्वामी विवेकानंद जी के जन्म उनके कार्य प्रभाव प्रकाश डाला एवं स्वयंसेविकाओ के लिए समाज सेवा एवं व्यक्तित्व विकास राष्ट्रीय एकता पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया ।
वार्षिक प्रतिवेदन श्रीमती वर्षा सिंह के द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसमें वर्ष भर की रासेयो गतिविधियों जैसे वृक्षारोपण स्वच्छता अभियान रक्तदान जागरूकता मतदाता जागरूकता एवं सामुदायिक सेवा कार्यों का उल्लेख किया गया। श्रीमती संध्या पांडे के द्वारा स्वयंसेविकाओं को आशीर्वचन प्रदान किया गया एवं उन्होंने अपना रासेयो का पूर्व अनुभव को साझा किया। छात्रा रंजीता के द्वारा लक्ष्य गीत का गायन किया गया ।पूर्णिमा चौहान के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जन्म एवं उनके प्रभाव को बताया गया ।कोमल देवांगन के द्वारा उनके द्वारा कहे गए महत्वपूर्ण वाक्य का वाचन किया गया ।

“सेवा संकल्प अभियान “के तहत विकसित भारत 2047 थीम पर रंगोली में विजेता रहे छात्राओं को सर्टिफिकेट दिया गया एवं स्वयेसेविकाओ को “बी ” सर्टिफिकेट का वितरण किया गया ।अंत में स्वच्छता शपथ सभी के द्वारा लिया गया और महाविद्यालय से लगे हुए गर्ल्स हॉस्टल में बादाम के तीन पौधे लगाए गए इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में डॉ कुशाल पोरवाल आयुष जिला चिकित्सा अधिकारी ,श्री पी के साहू यूथ रेड क्रॉस प्रभारी ,श्रीमती कल्याणी ध्रुव स्वीप नोडल प्रभारी श्री युवराज चंद्रा सहित महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ अंजली राय डाँ ए पी सिंह , डॉ श्रेणी दिवाकर ,श्रीमती अमिता सक्सेना ,श्री भागवत पटेल एवं अतिथि व्याख्याता समस्त कर्मचारी गण एवं समस्त स्वयंसेविकाएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रही।
कार्यक्रम का संचालन कुमारी छाया देवांगन के द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापित रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा किया गया ।

