राजस्व कॉलोनी में निकला 5 फीट का नाग, किया गया रेस्क्यू
कोरबा। रामपुर क्षेत्र के राजस्व कॉलोनी में कुछ महिलाएं इकट्ठा होकर घर के बाहर खड़े होकर बातचीत कर रही थीं तभी उनकी नज़र एक विशाल काय सांप पर पड़ी। सभी महिलाओं को लगा कि यह धमना सांप है यह सोच कर निश्चिन्त होकर भगाने का प्रयास करनी लगी तभी अचानक सांप फन फैला कर खड़ा हो गया। लोग हक्के बक्के रह गए फिर क्या था महिलाएं एवं बच्चों ने सांप से दूरी बना लिया। महिलाओं ने तत्काल इसकी सूचना वन्य जीव प्रेमी जितेंद्र सारथी को दिया, जिस पर थोड़ी देर में पहुंचने की बात कही।
तब तक सांप रोड पर ही फन फैलाकर बैठा रहा। रेस्क्यू टीम कुछ ही समय में राजस्व कॉलोनी पहुंची और सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल छोड़ दिया गया। जितेंद्र सारथी ने लोगों से अपील करते हुए कहा सांपों के निकलने का सिलसिला चालू हो गया हैं तो अब थोड़ा सावधान हो जाएं। साथ ही कोई भी सांप दिखने पर ज्यादा घबराए नहीं बल्कि हिम्मत रखें, साथ ही सांप से दूरी बना कर रखें।

